{"_id":"4912f35bc224721258bf1e2288f24f7e","slug":"the-young-man-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से तंग युवक ने लगाई आग, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह से तंग युवक ने लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गापुर निवासी एक युवक का किसी बात को लेकर बुधवार शाम अपने माता पिता से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध युवक ने घर में जाकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। खुद को लपटों में घिरा देख युवक बाद में कुएं में कूद गया। जिसे कुएं से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सोनवा थानाक्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी गोवर्धन (22) का बुधवार शाम उसके पिता रामसमुझ व माता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आहत गोवर्धन अपने घर के अंदर चला गया। जहां उसने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। लपटों से घिरा गोवर्धन अचानक घर के बाहर भागा।
विज्ञापन
जिसे देख परिवारीजन हक्का-बक्का रह गए। इससे पहले कि परिवारीजन उसे रोकते वह घर के सामने मौजूद कुएं में कूद गया। ग्रामीणों की मदद से गोवर्धन को कुएं से बाहर निकाला गया। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान गोवर्धन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।