फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The woman attempted rape

महिला से रेप की कोशिश

Tue, 26 Jul 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
पति को नौकरी दिलवाने के बहाने एक महिला के साथ आरईएस के लिपिक ने रेप करने का प्रयास किया। पति के पहुंचने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की कुछ वर्ष पूर्व कानूनगोपुरा उत्तरी में किराए पर रहने वाले अरुण कुमार सिंह से संपर्क हुआ था। अरुण ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के गोंडा कार्यालय में लिपिक है।
विज्ञापन


उसने परिचित युवक को नौकरी दिलाने की बात कही। आरोप है कि उसने सोमवार को युवक को उसकी पत्नी के साथ घर पर बुलाया था। पति को सिगरेट व मसाला लेने बाहर भेजकर महिला के साथ रेप का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पति दौड़ता हुआ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी ने परिचित युवक को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मंगलवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी जेएन शुक्ला के मुताबिक शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed