फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The robbers escaped

फायरिंग कर डकैत भागे

Sat, 03 Sep 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
जिले में सक्रिय डकैतों के एक गिरोह को शुक्रवार रात गांव के बाहर बाग में ग्रामीणों ने घेर लिया। यह देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ग्रामीणों की मुस्तैदी को देखते हुए डकैत भाग खड़े हुए। मौके पर उनकी चार बाइक व अन्य सामान मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व सामान को कब्जे में ले लिया है। मौके से बरामद कागजात के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रिसिया क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों की दहशत है। इस बीच शुक्रवार रात दर्जनभर डकैत धोबीघाट गांव में जा धमके। गांव के बाहर राजकरन सिंह की बाग में एकत्र डकैतों की आहट खेत गई गांव की महिलाओं को हुई। उन्होंने बाग में टार्च जलने जैसी रोशनी देखी और लौटकर परिवारीजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन


आधी रात के करीब ग्रामीणों ने बाग को घेर लिया। ग्रामीणों के ललकारने पर चार डकैत दो बाइक पर सवार होकर भाग निकले लेकिन अन्य सात-आठ अन्य डकैतों को पकड़ने के लिए ग्रामीण आगे बढ़े। इस पर डकैतों ने फायरिंग कर दी। कई राउंड गोली दागी। इसके बावजूद ग्रामीण वहां से हटे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को घिरता देख डकैत फायरिंग करते हुए गन्ने व मक्के के खेत से होकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सके। मौके पर डकैतों की चार बाइक व कुछ सामान छूट गया। गांव निवासी हंसराज यादव, खूसट यादव व लक्ष्मी प्रसाद ने फोन से पुलिस को सूचना दी।


मौके पर थानाध्यक्ष ने डकैतों की चारों बाइक कब्जे में ले ली। बताया कि दो बाइकों में कागजात मिले हैं। उनके आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शीघ्र ही पूरे गिरोह को पकड़ने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed