फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The moribund during rape failing

रेप में असफल होने पर किया मरणासन्न

Sun, 27 Dec 2015 10:30 PM IST
श्रावस्ती/अमर उजाला ब्यूरो
श्रावस्ती/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती में दुराचार में असफल एक युवक ने महिला का गला दबा कर उसे मरणासन्न कर दिया। इकौना में शनिवार रात घटी इस घटना में पीड़ित महिला को जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


इकौना के एक गांव में शनिवार रात एक महिला शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे जबरन दुराचार की नियत से खेत में खींचने का प्रयास किया। महिला ने इसका पुरजोर विरोध किया। दुराचार में असफल व्यक्ति ने महिला की गर्दन पर वार कर दिया। इससे महिला वहीं खेत में ही गिर पड़ी। इसके बाद युवक ने महिला की गर्दन दबा दी जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को मृत समझ युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष इकौना अवध नारायण यादव बताते हैं कि घटना की तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed