{"_id":"1c95d1861e8a3022b238d52bcd1fd662","slug":"the-body-was-found-hanging-from-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंतापुर गांव में एक विवाहिता का शव रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकता मिला। मायके के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खैरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम बसंतापुर के कबड़िन टोला निवासी सफीकुन (24) पत्नी साबिर अली का अरसे से उत्पीड़न किया जा रहा था। रामपुर निवासी पिता पैरू का कहना है कि मामले को लेकर ससुराल वालों से कई बार बात की गई लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि शनिवार शाम को वह बेटी से मिलने भी गए थे। उसने ससुराल वालों के परेशान करने की बात बताई। पिता ने बताया कि बेटी को समझा बुझाकर घर लौट आए थे। इसी रात ससुराल के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बड़ेर से लटकाकर फांसी का रूप दे दिया।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर खैरीघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।