{"_id":"570bd6cf4f1c1bc1434a6b0a","slug":"the-bodies-of-two-teenagers-were-found-submerged-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबे दो किशोरों के शव मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबे दो किशोरों के शव मिले
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
डूबे युवकों के शव तलाशते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी से जुड़े दहौरा ताल में रविवार देर शाम नाव पलटने से डूबे दो किशोरों के शव सोमवार सुबह गोताखोरों ने ढूंढ निकाले। शव मिलते ही दोनों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिए।
फखरपुर थाना क्षेत्र के भिलौरा काजी गांव निवासी लवकुश (13) व विनोद कुमार (14) रविवार शाम को गांव से कुछ दूर स्थित दहौरा ताल के तट पर मवेशी चराने गए थे। जब मवेशी घास चर रहे थे। तभी दोनों किशोर तालाब के किनारे बंधी नाव पर बैठ गए। ये तालाब पास से ही गुजरी सरयू नदी से जुड़ा है। जिसके चलते लंगर खोलते ही नाव बहकर बीच धारा में जाकर डूब गई।
हादसे की सूचना से दोनों किशोरों के घर में कोहराम मच गया। रात 11 बजे तक एसडीएम कैसरगंज जेपी सिंह की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों ने तालाब व सरयू नदी में किशोरों को तलाशा मगर सफलता नहीं मिली। जिसके चलते रात में पुलिस ने मौके पर ही कैंप किया। सुबह एसडीएम ने घाघरा घाट, जरवल और जालिमनगर से गोताखोरों को बुलवाया।
विज्ञापन
सुबह छह बजे से गोताखोरों व तैराक सिपाहियों ने तालाब व घाघरा नदी में किशोरों की तलाश शुरू की। 11 बजे लवकुश का शव बरामद हो गया, जबकि सवा 12 बजे विनोद का शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूरी पर मिला। दोनों शवों के मिलते ही तट पर मौजूद परिवारीजन बिलख उठे। अधिकारियों व ग्रामीणों ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
परिवारीजन रो-रोकर बेहाल
तालाब में डूबा लवकुश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वहीं, विनोद कक्षा पांच में पढ़ता था। लवकुश के घर में छोटा भाई कुलदीप, बहन कृष्णावती और सुधा हैं। जबकि विनोद के घर में उसकी बहन रेनू, नीतू, नीलू, रिंकी, गुड़िया, भाई मनोज व रमेश हैं। बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।