फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The accused was nabbed Gangrep

गैंगरेप का आरोपी दबोचा गया

Tue, 21 Jul 2015 11:34 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली मुर्तिहा के एक गांव निवासी दलित किशोरी के साथ पूर्व प्रधान पुत्र व एक अन्य सहयोगी ने बंधक बनाकर दो दिनों तक रेप किया था। इस मामले में किशोरी ने पूर्व प्रधान पुत्र समेत दो को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार रात उसके घर से पकड़कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को पूर्व प्रधान कमलावती यादव के पुत्र रामप्रवेश उर्फ छोटू व गांव निवासी रामजी यादव ने 17 जुलाई को घर के सामने से अगवा कर लिया था। इसके बाद सभी ने पूर्व प्रधान के आवास की छत पर कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


किशोरी द्वारा पुलिस को जानकारी देने की बात पर सभी ने उसे खंभे से बांधकर पीटा भी था। शोर सुनकर ग्रामीणों ने किशोरी को पूर्व प्रधान के घर से किसी तरह छुड़ाया था। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पूर्व प्रधान पुत्र रामप्रवेश और रामजी यादव को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजाराम यादव ने बताया कि मुख्य अभियुक्त रामजी यादव सोमवार रात कहीं बाहर जाने की फिराक में था। इस पर छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि पूर्व प्रधान पुत्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed