फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   terrorist attack suspected on republic day, high alert

गणतंत्र दिवस पर आतंकी कर सकते धमाका

Sat, 23 Jan 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 23 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack suspected on republic day, high alert
बहराइच/रुपईडीहा। गणतंत्र दिवस के उल्लास पर आतंकी ग्रहण लगा सकते हैं। नेपाल की खुली सीमा से आतंकियों के भारत में घुसपैठ की आशंका है।
विज्ञापन


इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। पूरे बहराइच में सुरक्षा चौकस कर दी गई है।

नेपाल से आने वालों की डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली जा रही है। एसएसबी के सहायक सेनानायक व डिप्टी कमांडेंट स्वयं मोर्चा संभाल रहे हैं।

गणतंत्र दिवस को लेकर लोग खुशियों से लबरेज हैं। स्कूल, कॉलेज, प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी है लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व पर आतंकी निगाहें भी टिकी हुई हैं।

बहराइच और श्रावस्ती से लगने वाली नेपाल की 160 किलोमीटर खुली सीमा के रास्ते आतंकी भारत में घुसपैठ कर धमाका कर सकते हैं।

विभिन्न खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्य रास्तों के अलावा नेपाल से आने वाली पगडंडियों व जंगल और नदी के रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गणतंत्र दिवस पर तो घुसपैठ की आशंका है ही, उसके दो दिन बाद आतंकी वेष बदलकर भारत में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस महानिरीक्षक ने बहराइच के साथ ही नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर सतर्क किया है। पुलिस के साथ ही एसएसबी ने सीमा पर गश्त बढ़ा दी है।

नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। एसएसबी के रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट पर वाहनों के नंबर और लोगों का ब्यौरा भी दर्ज किया जा रहा है।

गांव के रास्तों पर विशेष नजर

एसएसबी सातवीं वाहिनी के कमांडेंट दिनेश कुमार ने बताया कि सीमा पर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। 24 घंटे जवानों की टोलियां गश्त कर रही हैं। नोमेंस लैंड से सटे गांव के ग्रामीणों को भी अलर्ट किया गया है।

सीमा पार से आने वाले किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश हैं। कमांडेंट ने बताया कि नेपाल की आधी से अधिक सीमा वनाच्छादित है।

इसके चलते वन विभाग के अधिकारियों और सिविल पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया है। संयुक्त गश्त भी की जा रही है।

अलर्ट किए थाने

आतंकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सीमा से सटे रुपईडीहा, मोतीपुर, मुर्तिहा, सुजौली और नवाबगंज थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। थानाध्यक्षों को कांबिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

- सालिकराम वर्मा, एसपी बहराइच

पगडंडी पर भी गश्त

सीमा पर सघन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। सिरसिया और मल्हीपुर क्षेत्र अति संवेदनशील हैं। यहां पगडंडी पर भी गश्त तेज की गई है। मैं स्वयं नजर रख रहा हूं। संदिग्धों के को हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं।
-  जीएन त्रिपाठी, एसपी श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed