फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   terrorist attack suspected

धूमधड़ाके के बीच आतंकी साये का खतरा

Mon, 09 Nov 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 09 Nov 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पंच पर्व दीपावली की खुशियां भी अराजक तत्वों व आतंकियों के निशाने पर हैं। सार्वजनिक स्थानों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। ऐसी आशंका सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियों ने जताई है।
विज्ञापन


इसके चलते नेपाल सीमा से सटे बहराइच समेत सभी जिलों में दीपावली पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस के साथ एसएसबी सघन चौकसी बरत रही है। सीसी टीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर भी तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व दीपावली पर पटाखों के धूमधड़ाके के बीच आतंकी धमाके की आशंका है। मधेसी आंदोलन के चलते भी सीमा पर तनाव है। आतंकी इसका लाभ उठाने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने दीपावली के अवसर पर नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

इस आदेश के बाद नेपाल सीमा से सटे बहराइच के मोतीपुर, रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा, व  नवाबगंज के थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पर मुस्तैद एसएसबी के जवान भी नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।


बहराइच से लगने वाली 100 किमी. की सीमा पर आने-जाने वाले विदेशियों और संदिग्ध गतिविधियों वालों से कड़ी पूछताछ चल रही है।

रुपईडीहा आउट पोस्ट के सहायक सेनानायक पीएन सिंह ने बताया कि नोमेंस लैंड पर एक-एक किलोमीटर की दूरी पर भी जवान गश्त कर रहे हैं।

एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर व होटलों की तलाशी का अभियान चल रहा है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed