फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager died in the accident, protest

बस से कुचल किशोर की मौत, थाने पर प्रदर्शन

Sat, 05 Nov 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Teenager died in the accident, protest
फोर लेन पर जाम - फोटो : अमर उजाला
पिता के साथ ठेलिया पर सीमेंट लादकर लौट रहे किशोर को शनिवार को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे नाराज ग्रामीणों ने सोनवा थाने के सामने फोर लेन पर किशोर का शव रख प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  
विज्ञापन


सोनवा क्षेत्र में ग्राम ककंधू निवासी मनीष कुमार (15) शनिवार को पिता गंगाराम के साथ सीमेंट खरीदने खुरहुरी चौराहा गया था। ठेलिया पर सीमेंट लाद कर लौटते समय बहराइच से भिनगा जा रही प्राइवेट बस (जेएच12बी-7389) ने पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में ठेलिया पर बैठा गंगाराम  किनारे जा गिरा।
विज्ञापन


मनीष मुख्य मार्ग पर ही गिर गया। बस उसे रौंदती हुई आगे निकल गई। इस हादसे में मनीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने किशोर के शव को सोनवा थाने के सामने रख प्रदर्शन किया। इसके चलते फोर लेन पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। गंगाराम की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने मामला दर्ज किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा। प्रभारी निरीक्षक राम यतन वरुण के मुताबिक बस को लक्ष्मननगर चौकी पुलिस ने रोककर कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed