फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   team collected food sample

मावा के दो और मिठाइयों के पांच नमूने भरे

Mon, 09 Nov 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 09 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। दीपावली को देखते हुए सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मावा के दो व मिठाइयों के पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला गोरखपुर भेजा है।
विज्ञापन

 
नगर मजिस्ट्रेट पांडेय व खाद्य सुरक्षाधिकारी सदर वागिशमणि त्रिपाठी ने शहर के मुख्य बाजार चौक स्थित मावा मंडी पर छापा मारा। इस दौरान दो विक्रेताओं के पास से मावा के नमूने लिए गए जबकि मंडी के अन्य विक्रेता अपनी-अपनी टोकरी लेकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


टीम ने इसके बाद चौक स्थित विशंभर स्वीट हाउस, राज स्वीट हाउस और राम मिष्ठान भंडार से एक-एक बर्फी व राजकुमार मिष्ठान भंडार से छेने का नमूना लिया।

टीम ने छावनी स्थित छापेमारी कर गुजराती नमकीन भंडार से भी एक छेने का नमूना लिया। नगर मजिस्ट्रेट पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी आने पर आने के बाद संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed