फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP leader beaten JE and Lineman

सपा नेता ने जेई व लाइनमैन को पीटा

Fri, 23 Jun 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 23 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP leader beaten JE and Lineman
उपकेंद्र में की गर्ई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर के बशीरगंज निवासी एक सपा नेता के बिजली बकाया पर कनेक्शन काटने पहुंचे जेई और लाइनमैन की पिटाई कर दी। इसके बाद समर्थकों के साथ उपकेंद्र में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर अभिलेख फाड़ डाले। इससे लगभग दो घंटे तक अफरातफरी रही। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


शहर के बशीरगंज निवासी सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुमई खां के घर लगे बिजली कनेक्शन का बकाया करीब एक लाख रुपये हो गया था। इसको लेकर शुक्रवार को बशीरगंज उपकेंद्र के अवर अभियंता मुकेश पटेल लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों के साथ सपा नेता के घर पहुंचे। वहां बिजली कनेक्शन को काटने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी सपा नेता ने जेई व लाइनमैन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


विवाद के बाद सभी उपकेंद्र आ गए। एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच सपा नेता अपने कई समर्थकों के साथ उपकेंद्र पर आ धमके और ईंट-पत्थर चलाते हुए कर्मचारियों से अभद्रता की। अभिलेख भी फाड़ दिए। कुर्सी व मेज भी तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई ने कोतवाली देहात और रामगांव थाने में तहरीर दी। इस मामले में सीओ विजय शंकर मिश्र का कहना है कि अभी तक उनको मामले की सूचना नहीं थी। फोर्स भेजकर केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed