फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Soldiers beaten

सिपाहियों को पीटकर हाथ-पैर तोड़े

Wed, 22 Jul 2015 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 22 Jul 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। पटेलनगर में मंगलवार देर रात डीजे बंद कराने से भड़के लोगों ने दो गश्ती सिपाहियों को पीटकर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए।
विज्ञापन


दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सिपाही की तहरीर पर इकौना पुलिस ने एक को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

इकौना के मोहल्ला पटेल नगर में मंगलवार रात एक मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां बज रहे डीजे को स्थानीय लोगों की शिकायत पर इकौना थाना प्रभारी ने रात लगभग 12 बजे बंद करा दिया।

डीजे बंद कराने के बाद वह नगर के दूसरी ओर गश्त के लिए निकल गए। इसके बाद रात ए बजे के आसपास थाने में तैनात सिपाही सौरभ श्रीवास्तव व होमगार्ड बच्चाराम चौहान थाने की मोटरसाइकिल से गश्त के लिए पटेल नगर पहुंच गए।
विज्ञापन


डीजे बंद होने से नाराज मोहल्ला निवासी नसीम चौधरी पुत्र हनीफ चौधरी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों सुरक्षाकर्मियों पर लाठी-डंडा और सरिया से हमला बोल दिया। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों ने एसओ इकौना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ दोनों सुरक्षाकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद होश आने पर सिपाही सौरभ श्रीवास्तव ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। सौरभ का एक हाथ व होमगार्ड बच्चारामका पैर टूट गया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर गिलौला पुलिस व पीएसी के साथ कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।

इस संबंध में थाना प्रभारी अवध नारायण यादव ने बताया कि नसीम चौधरी के चाचा की लड़की की शादी थी। इसी कार्यक्रम में डीजे बजाया जा रहा था।

लेकिन, देर रात तक जब डीजे बंद न हुआ तो स्थानीय लोगों की शिकायत पर डीजे बंद कराया गया था। इसी के बाद गश्त पर निकले दो सुरक्षाकर्मियों पर नसीम चौधरी ने साथियों संग मिल हमला बोला।


एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने कहा कि सिपाहियों पर हमला करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed