फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SOG will investigate double murder case

एसओजी और विजिलेंस करेगी दोहरे हत्याकांड का खुलासा

Wed, 21 Oct 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 21 Oct 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। हरखापुर गांव में सोमवार रात हुई वृद्ध दंपती की हत्या के मामले का खुलासा करने के लिए स्पेशल आपरेशन ग्रुप और विजिलेंस टीम को कमान सौंपी गई है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुर्तिहा के हरखापुर गांव निवासी रामकुमार (68) और उनकी पत्नी विश्वशांती देवी (62) की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। गांव के लोगों ने हत्याकांड का खुलासा न होने पर शव उठाने से रोक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात दंपती के शव गांव पहुंचे। बुधवार सुबह कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक राजा राम, सीओ भरत यादव व सुजौली थाने की पुलिस की मौजूदगी में लाशों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीआईजी के निरीक्षण के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और महकमे की खुफिया टीम को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीमें निरंतर छापेमारी कर रही हैं। सर्विलांस से भी हत्या आरोपियों पर शिकंजा कसने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed