{"_id":"9f56c3f6d25ed134c9a9c6f7c18b71f1","slug":"sog-will-investigate-double-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी और विजिलेंस करेगी दोहरे हत्याकांड का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओजी और विजिलेंस करेगी दोहरे हत्याकांड का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट (बहराइच)। हरखापुर गांव में सोमवार रात हुई वृद्ध दंपती की हत्या के मामले का खुलासा करने के लिए स्पेशल आपरेशन ग्रुप और विजिलेंस टीम को कमान सौंपी गई है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि मुर्तिहा के हरखापुर गांव निवासी रामकुमार (68) और उनकी पत्नी विश्वशांती देवी (62) की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। गांव के लोगों ने हत्याकांड का खुलासा न होने पर शव उठाने से रोक दिया था।
पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात दंपती के शव गांव पहुंचे। बुधवार सुबह कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक राजा राम, सीओ भरत यादव व सुजौली थाने की पुलिस की मौजूदगी में लाशों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीआईजी के निरीक्षण के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और महकमे की खुफिया टीम को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीमें निरंतर छापेमारी कर रही हैं। सर्विलांस से भी हत्या आरोपियों पर शिकंजा कसने की कवायद चल रही है।