फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   smuggler Arrested with heroin

हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2019 10:28 PM IST
vikas mishra अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Published by: vikas mishra Updated Fri, 05 Apr 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को पकड़ा गया है। उसके पास से 55 लाख रुपये की 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसएसबी के मुताबिक संदिग्ध युवक की तलाशी विशेष किट के द्वारा करने पर सफलता मिली है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 रुपईडीहा एसएसबी के उप कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 12.30 बजे एसएसबी के इंस्पेक्टर अरुन कुमार, उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्रा, रमेश यादव, संजीत कुमार गुप्ता, रामकेश रुपईडीहा रोडवेज बस स्टैंड पर संदिग्धों की तलाशी ले रहे थे।

इसी दौरान एक युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखी। उसकी तलाशी ली गई तो कुछ नहीं मिला। लेकिन उसकी हरकत देखकर जवानों को शक हुआ। इस पर सभी ने विशेष किट लगाई तो किट ने लाल रंग का इशारा दिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से सफेद पाउडर मिला। जिसे हेरोइन कहा जाता है। उप कमांडेंट ने बताया कि युवक के पास से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उसकी पहचान एजाज अहमद निवासी नईबस्ती मस्जिद के निकट रुपईडीहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 55 लाख रुपये अंतरराष्ट्रीय बाजार में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed