{"_id":"5eca6b31aefa5a7ed7175bf9c5947c8c","slug":"sjp-leader-s-body-was-found-hanging-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लटकता मिला सजपा नेता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लटकता मिला सजपा नेता का शव
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालेपुरवा सुतौली गांव निवासी सजपा के ब्लॉक महासचिव चंद्रभान सिंह का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेपुरवा सुतौली निवासी चंद्रभान सिंह (35) पुत्र बल्लू सिंह समाजवादी जनता पार्टी के कैसरगंज के ब्लॉक महासचिव हैं। वह गुरुवार देर शाम पास के ही चंदरदीपा गांव में ग्रामीणों से मिलने गए थे। घर पहुंचने पर वह अपने कमरे में चले गए। सुबह परिवार के लोगों ने कमरे में चंद्रभान का शव फंदे से लटकता देखा तो हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर हुजूरपुर एसओ अफसर अहमद मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सजपा के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर दहौरा और जिलाध्यक्ष महंत जी कटका ने उनके निधन पर शोक जताया है।