{"_id":"581b66b44f1c1bae31437837","slug":"six-sp-workers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई जीप, प्रधान समेत छह सपाई घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से टकराई जीप, प्रधान समेत छह सपाई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
सपा की विकास रथयात्रा में शामिल होने लखनऊ जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बोलेरो जीप गुरुवार भोर में एक ट्रक से टकरा गई। इस भिड़ंत में जीप के परखचे उड़ गए। उसमें सवार ग्राम प्रधान समेत छह लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। चालक को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। बताया गया कि हादसा रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान हुआ।
रामगांव थाना क्षेत्र में बेड़नापुर मजरा फत्तेपुरवा के ग्राम प्रधान लईक अहमद (35) की अगुवाई में कार्यकर्ता गुरुवार भोर में बोलेरो जीप (यूपी50वी-0919) से लखनऊ रवाना हुए थे। जीप फत्तेपुरवा निवासी संजय कुमार (30) चला रहा था। फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रुकनापुर गांव के निकट जीप चालक ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश की।
इसी दौरान लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार ट्रक (यूपी32एसएन-0040) आ गया। जीप चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार ग्राम प्रधान, चालक के साथ ज्ञानीपुरवा बेड़नापुर निवासी अरुण पांडेय (40), मोहम्मद अब्दुल्ला (50) व मोहम्मद अहमद समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ केके सिंह चौहान, एसडीएम कैसरगंज अमिताभ यादव, थानाध्यक्ष फखरपुर छोटक यादव आदि मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनमें अरुण और संजय की हालत नाजुक बताई गई। इलाज के दौरान चालक संजय को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।