फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shops and houses half-million property stolen

दुकान व मकान से डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी

Sun, 20 Dec 2015 10:51 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार रात एक दुकान व मकान में धावा बोलकर डेढ़ लाख की संपत्ति पार कर ली। जिस दुकान में चोरी हुई है। वह दुकान नव निर्वाचित ग्राम प्रधान की बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर तो ले ली है, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


विकास खंड तेजवापुर के थाना फखरपुर अंतर्गत उमरी दहलो गांव निवासी सरोज तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी के घर में चोर शनिवार रात दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला काटकर पांच हजार नगदी, सोने चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़ा समेत सवा लाख की संपत्ति पार कर दी। सुबह परिवार के लोग जब जगे, तब चोरी की जानकारी हुई। थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर कोतवाली नानपारा अंतर्गत खुदाद भारी गांव निवासी ग्राम प्रधान रीमा देवी की किराने की दुकान गांव में है। शनिवार रात  चोरों ने दुकान का ताला काटकर 25 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed