{"_id":"58274fa64f1c1bf77eb3ba28","slug":"salt-looted-five-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा में पांच दुकानों से लूटा नमक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानपारा में पांच दुकानों से लूटा नमक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
नमक पर प्रतिबंध की अफवाह के चलते शुक्रवार रात नानपारा की दुकानों पर लूट मच गई। पांच दुकानों से लोग नमक की बोरियां लूट ले गए। वहीं देर रात दरगाह क्षेत्र में तीन दुकानों पर लोगों के बीच मारपीट हुई। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में पसीना आ गया।
भोर होते ही लोग फिर व्यापारियों के यहां जा पहुंचे गए। जबरन दुकान खुलवाकर 400 रुपये किलो तक नमक की खरीदारी की। हालांकि डीएम ने जिले के लोगों को सजग किया है। अफवाहों के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी है।
शुक्रवार देर रात नमक पर प्रतिबंध लगने और मंहगा होने की अफवाह के बाद मचा हड़कंप मचा हड़कंप शनिवार सुबह तक जारी रहा। रात में दरगाह के पास एक नमक व्यवसायी के यहां सैकड़ों जमा हो गए। नमक के लिए हाथापाई हुई। शानिवार सुबह तक पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। चौक बाजार, डिगिहा, छावनी बाजार में भी नमक की खरीदारी को लेकर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
नानपारा में सैकड़ों लोगों के सड़क पर उतरने से अफरातफरी मच गई। एसडीएम, सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने किसी तरह हालात को संभाला। देर रात स्टेशन रोड निवासी सत्यप्रकाश जायसवाल, वेदप्रकाश समेत पांच दुकानों से लोग नमक की बोरी उठा ले गए। भोर होते ही लोग फिर नमक खरीदने जा पहुंचे।
कोई पांच तो कोई 10 बोरी नमक लादकर ले गया। 400 रुपये किलो तक नमक बिका। डीएम अभय कुमार का कहना है कि लोग अफवाहों के चक्कर में पड़कर अपना पैसा बर्बाद कर रहे हैं। नमक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।