फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rape and murder of woman cleaner

महिला सफाई कर्मी की रेप के बाद हत्या

Mon, 23 May 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 23 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rape and murder of woman cleaner
rape demo
मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला सफाई कर्मी की रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शव को घने जंगल में फेंक नाजुक अंग व चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने मनगौढ़िया गांव निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थी। महिला 19 मई को मनगौढ़िया गांव निवासी अमिरका यादव के साथ बाइक से कहीं गई थी। दो दिन तक वापस नहीं आने पर उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि सोमवार दोपहर बलसिंहपुरवा के घने जंगल में महिला की क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली। उसके गले पर निशान थे।
विज्ञापन


चेहरा और नाजुक अंग तेजाब से जले हुए थे। सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। महिला के पति ने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। एसओ अफसर परवेज ने बताया कि पति की तहरीर पर मनगौढ़िया निवासी अमिरका यादव व उसके पुत्र दीपू को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैैध संबंधों का हुआ खुलासा
थानाध्यक्ष अफसर परवेज का कहना है कि महिला के पति से पूछताछ में पता चला कि अमिरका और महिला के बीच अवैध संबंध थे। इन संबंधों को लेकर अमिरका काफी परेशान भी चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी कारण पिता-पुत्र ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

निजी चिकित्सक से पूछताछ
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अमिरका यादव की ओर से एक दुकान से जहरीला पदार्थ खरीदे जाने की पुष्टि हुई। साथ ही मिहींपुरवा बाजार में एक निजी चिकित्सक की दुकान पर उसका इलाज रविवार को कराए जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने निजी चिकित्सक से पूछताछ की है। हालांकि कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 


ईसानगर में जली मिली अमिरका की बाइक 19 मई को अमिरका गांव से बाइक पर महिला के साथ निकला था। इसके बाद लखीमपुर जिले के ईसानगर क्षेत्र के बंशीबेली गांव में उसकी बाइक जली मिली है। एसओ ने बताया कि बाइक को जलाने के पीछे साक्ष्य मिटाने की साजिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed