फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rajgeer kidnapped

पुलिस बन राजगीर को उठा ले गए बदमाश

Tue, 04 Aug 2015 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 04 Aug 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। वंशपुरवा गांव में सोमवार रात एक बजे कुछ बदमाशों ने खुद को हरदी थाने की पुलिस बताकर राजगीर के घर पर धावा बोला।
विज्ञापन


राजगीर से पूछताछ के बहाने उसे सड़क तक ले गए और फिर वहां उसे वैन में अगवा कर ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वंशपुरवा निवासी 38 वर्षीय बाबूलाल राजगीर है। सोमवार रात एक बजे के करीब छह अज्ञात लोग उसके घर पर पहुंचे।

उन सभी ने अपने को हरदी थाने की पुलिस टीम बताते हुए बाबूलाल से सड़क पर चलने की बात कही। कहा कि गांव के कुछ लोगों के बारे में गुप्त वार्ता करनी है।

बाबूलाल ने अपनी पत्नी ननकई से कुछ देर में लौटने की बात कही और अज्ञात लोगों के साथ सड़क की ओर चला गया लेकिन अज्ञात लोग उसे वैन में अगवा कर ले गए।

बाबूलाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक घरों से निकले तब तक बदमाश भाग निकले। काफी देर तक जब बाबूलाल घर नहीं लौटा तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


सुबह ननकई ने परिवार के सदस्यों के साथ महसी चौकी पहुंचकर सूचना दी। इसके बाद हरदी थाने में भी व्यथा सुनाई।

महसी चौकी इंचार्ज ब्रम्हानंद सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रात में हरदी थाने का कोई भी सिपाही वंशपुरवा नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कि विवाद के चलते राजगीर को अगवा किया गया हो। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ननकई ने बताया कि उसके पति की किसी से रंजिश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed