{"_id":"725435faebb185cf5abd983d334d9fb7","slug":"property-of-5-5-stolen-from-two-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से 5.5 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से 5.5 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट/फखरपुर। मोतीपुर और फखरपुर इलाके में मंगलवार रात चोरों ने एक व्यवसायी समेत दो मकानों को निशाना बनाया। 5.5 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की रात व्यवसायी परिवार समेत ससुराल गया हुआ था। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे के गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी विनोद पोरवाल डिटर्जेंट पाउडर व किराना के अन्य सामान की एजेंसी संचालित करते हैं।
30 नवंबर को विनोद फिरोजाबाद स्थित ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। एक दिसंबर की रात चोरों ने ताला काटकर घर में प्रवेश किया।
अलमारी का लॉक तोड़कर 4.5 लाख रुपये व 50 हजार के जेवरात चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने ताला कटा देखा तो विनोद को सूचना दी। वह घर पहुंचे और बताया कि चोर पांच लाख की संपत्ति पार कर ले गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, फखरपुर के रुकनापुर खुदरा गांव निवासी इस्माइल के बेटे परवेज का विवाह एक माह बाद होना है। बेटे की शादी के लिए इस्माइल ने जेवरात खरीदे थे।
मंगलवार रात तभी दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ने अटैची का ताला तोड़कर जेवरात व दो हजार रुपये पार कर दिए। साफ कर दिया। आहट पाकर इस्माइल की पत्नी जगी तो चोर ने उन पर कट्टा तान यिा। जान माल की धमकी देकर चोर संपत्ति लेकर खिसक गया।