फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   property of 3 lakh stolen from home and shop

तीन दुकान व दो घर से उड़ाया माल

Thu, 08 Oct 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 08 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
शिवपुर/कैसरगंज/चरदा। बुधवार रात चोरों ने खैरीघाट, रामगांव, कैसरगंज और रुपईडीहा थाना क्षेत्र में तीन दुकान व दो मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने सभी स्थानों पर सेंध लगाकर साढ़े तीन लाख की संपत्ति पार कर दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज गांव निवासी डॉ. फकीरेराम अहिरवार दवा व्यवसायी हैं। उनका मेडिकल स्टोर इमामगंज बाजार में है। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात 10 बजे के आसपास डॉ. फकीरे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन


इसी रात दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने कैश काउंटर का लॉक तोड़कर 55 हजार रुपये, 40 हजार मूल्य की दवा और 15 हजार की चांदी के सिक्के व अन्य सामान चोरी कर लिए। इसी रात चोरों ने पड़ोसी अब्दुल कादिर की टेलरिंग की दुकान में सेंध लगाकर लगभग 50 हजार की संपत्ति व कपड़े उड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखनपुरवा गांव निवासी राजू की मोबाइल की दुकान तुलसीपुर चौराहे पर है। बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर यहां से कंप्यूटर, बनने के लिए आए मोबाइल सेट, रिचार्ज कूपन, बैट्री व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत 50 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ किया।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के कोनारी गांव निवासी गेंदालाल परिवार के साथ रात में घर के बाहर सो रहे थे। इसी रात सेंध लगाकर मकान में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकदी, कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत 50 हजार की संपत्ति समेट ले गए।

वहीं, रुपईडीहा के दुर्गापुर बाबागंज गांव निवासी फरीद अली ने बेटी के विवाह के लिए जेवरात, बर्तन व कपड़े इकट्ठा किए थे। रात में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने 50 हजार मूल्य के जेवरात, कपड़ा व बर्तन समेत एक लाख की संपत्ति उड़ाई।


सभी मामलों में पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। थानाध्यक्षों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed