फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   property of 3 lakh lakh stolen from shop

दुकान में सेंध लगा तीन लाख की चोरी

Wed, 30 Sep 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 30 Sep 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। भगवानपुर चौराहे पर स्थित मेंथा और किराना व्यवसायी के प्रतिष्ठान में सेंध लगाकर चोरों ने मंगलवार रात तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोर दुकान में रखी सिक्कों भरी तीन बोरी समेत नकदी व अन्य सामान समेट ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की है।

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत खालेपुरवा गांव निवासी रामधीरज पुत्र लल्ला की दुकान भगवानपुर बाजार में है। वह गल्ला की खरीद के साथ मेंथा आयल का भी व्यवसाय करते हैं। प्रतिदिन की तरह रामधीरज दुकान के बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी रात प्रतिष्ठान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घुस आए। चोरों ने दुकान का कैश काउंटर तोड़कर 80 हजार रुपये, पांच और 10 रुपये के सिक्कों से भरी तीन बोरियां, सवा क्विंटल मेंथा आयल, चीनी व अन्य सामान पार कर दिया। सुबह रामधीरज ने दुकान का शटर खोला तो सामान गायब देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर उपनिरीक्षक वीरेंद्र उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया है। लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। रामधीरज के मुताबिक चोर लगभग तीन लाख की संपत्ति समेट ले गए हैं।


मकान का ताला तोड़कर 50 हजार से अधिक की चोरी
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रायपुर राजा निवासी राजन की ससुराल मोहल्ल नाजिरपुरा में है। बकरीद के दिन राजन परिवार समेत ससुराल गया था। घर पर ताला लगा था। इसी रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार से अधिक के जेवरात व सात हजार रुपये चुरा लिए। बुधवार सुबह राजन जब घर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed