{"_id":"c98327d6604da3497f4a0264c13bb439","slug":"pregnant-s-ear-chewed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को लात मार कान चबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती को लात मार कान चबाया
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 22 Nov 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली के विवाद को लेकर रविवार को कुम्हारनपुरवा गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरी पक्ष की गर्भवती महिला के पेट पर लात मारकर दांत से उसका कान काट लहूलुहान कर दिया। पीड़ित परिवार ने गर्भवती महिला को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। थाने में तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
हरदी थाना के कुम्हारनपुरवा गांव निवासी प्रमोद व पड़ोसी भगौती के बीच नाली को लेकर रविवार की सुबह कहासुनी हो गई। लाठी-डंडों से लैस होकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इसी दौरान भगौती ने प्रमोद पर हमला बोल दिया। पति प्रमोद को पिटता देख बचाने के लिए पत्नी पूनम (25) दौड़ी, लेकिन भगौती ने उसके पेट पर लात मार दिया।
विज्ञापन
पूनम छह माह के गर्भ से है। वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ी। भगौती ने दांतों से उसका दाहिना कान चबा डाला। मौके पर भारी भीड़ जुटने पर भगौती साथियों पटवारी व मुंशीलाल के साथ जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। प्रमोद ने भगौती व उसके दो साथियों के खिलाफ हरदी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रमोद ने गर्भपात होने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने होमगार्ड कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल भेजकर पीड़िता पूनम का मेडिकल परीक्षण करवाया है।