फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Panic in villagers from Leopard

तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 03 Jan 2016 10:02 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
लोग उसे देखकर हाथ हिलाते हुए शोर मचाते रहे और तेंदुआ उन्हें पेड़ के ऊपर से ही देखता रहा। इसकी सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे पर उसे उतारने में बेबस नजर आए।
विज्ञापन


वन कर्मियों ने काफी देर तक उसे पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन वह पेड़ पर ही बैठा रहा। देर रात वह जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के मजरा उदुवापुर में विवेक नगर स्कूल के पास पक्षियों का शिकार करने वाले कुछ शिकारी जाल व खाबड़ लेकर शिकार कर रहे थे। इसी बीच उनके साथ मौजूद कुत्ते पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे देख शिकारी मौके पर ही सारा सामान छोड़कर जान बचाकर भागे। कुत्ते पर हमला करने के बाद तेंदुआ पेड़ पर
चढ़ गया। दोपहर में तीन बजे जैसे ही लोगों को पेड़ पर चढ़े तेंदुए की जानकारी मिली लोग वहां इकट्ठा होना शुरू हो गए।

आसपास के गांवों के लोग तेंदुए को देखने के लिए पहुंचने लगे। सूचना पर वन दरोगा दीपक सिंह, वन रक्षक प्रताप सिंह राना व बृजेश कुमार समेत वन विभाग की टीम भी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुआ पेड़ पर ही डटा रहा।

वह देर शाम तक पेड़ पर ही बैठा रहा। जबकि स्थानीय लोग वन विभाग के अफसरों से उसे पकड़ने की गुहार लगाते रहे। पर तेंदुए के आगे वन विभाग के कर्मचारी बेबस नजर आए।


वन दरोगा ने बताया कि ग्रामीणों के एकत्र होने के कारण तेंदुआ पेड़ से नीचे नहीं उतर रहा था। हालांकि देर रात तेंदुआ खुद ही पेड़ से नीचे उतर कर खेतों की ओर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed