{"_id":"582750a84f1c1bf47eb3bd41","slug":"pakistani-couple-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पार कर रहे पाकिस्तानी दंपती समेत चार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा पार कर रहे पाकिस्तानी दंपती समेत चार दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में रह रहे दंपती व दो अन्य लोगों को शनिवार देर शाम इंडो-नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करते हुए एसएसबी ने दबोच लिया। चारों लोगों के पास से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह सभी इस्लामाबाद से काठमांडू आने के बाद भारत में घुसपैठ की फिराक में थे। एसएसबी सभी को गुप्त स्थान पर रख पूछताछ कर रही है।
500 और 1000 की नोट बंदी और पाकिस्तानी सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट चल रहा है। शनिवार शाम एसएसबी के जवान सहायक सेनानायक जेबी जगवार की अगुवाई में लोगों की तलाशी ले रहे थे। तभी चार संदिग्ध भारत में घुसपैठ करते दिखे। एसएसबी जवानों ने सभी को हिरासत में ले पूछताछ की तो उनके पाकिस्तानी होने की पुष्टि हुई।
एसएसबी के अधिकारी इस मामले में बोलने से कतरा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए पाकिस्तानियों के पास से काफी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने पाकिस्तानियों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि आसिफ हुसैन लोनी नाम के एक व्यक्ति की पहचान हुई है। वह सोपोर, बारामुला कश्मीर का मूलत: निवासी है।
विज्ञापन
लेकिन दो वर्ष पूर्व पाकिस्तान में बस गया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह पखवारे भर पूर्व वह अपनी पत्नी मरियम व कुछ अन्य के साथ काठमांडू गया और फिर वहां से रुपईडीहा बॉर्डर के रास्ते भारत आने की फिराक में था। भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए एसएसबी के जवानों ने दबोचा है। सुरक्षित स्थान पर सभी से पूछताछ की जा रही है।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि अब तक पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आसिफ और मरियम पति-पत्नी हैं। उम्र लगभग 45 के आसपास है। इनके साथ मौजूद युवकों की पहचान बेटों के रूप में हुई है। लेकिन उनके नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
प्रथम दृष्टया सभी का कहना है कि वह भारत में रहने के इरादे से आ रहे थे। लेकिन अधिकारियों के आने के बाद पूछताछ पूरी होने पर ही मामले का खुलासा किया जाएगा।