{"_id":"f0b38b8d070630e2290f6c45a51da81f","slug":"old-man-murdered-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चली लाठी, वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में चली लाठी, वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरही गांव में शनिवार देर शाम रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे को लाठी से पीट दिया। इसमें एक वृद्ध व उसके पुत्र को गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को भिनगा लाया गया, जहां वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पुत्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सतरही निवासी कृपाराम (57) पुत्र कोयले का अपने ही पटीदार पारसनाथ व गोरखनाथ से कुछ समय पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। किसी बात को लेकर शनिवार देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
पारसनाथ व गोरखनाथ ने कृपाराम की लाठी से पिटाई कर दी। पिता को पिटता देख बचाने पहुंचे अजय कुमार (22) को भी जमकर मारा पीटा गया, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस द्वारा घायल कृपाराम व उसके पुत्र अजय कुमार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया, जहां कृपाराम की मौत हो गई। अजय की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।