{"_id":"39062f064760447e4c570988a5e60c72","slug":"old-man-commited-suiside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द से परेशान बुजुर्ग ने मौत को लगाया गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट दर्द से परेशान बुजुर्ग ने मौत को लगाया गले
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज (बहराइच)। पेट दर्द की बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने सोमवार रात अहाते में फांसी लगाकर जान दे दी।
मंगलवार सुबह उसका शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजरामपुरवा गांव निवासी हुसैनी (70) पुत्र वैसुकी चार साल से पेट दर्द की बीमारी से परेशान था।
उसने जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ तक इलाज करवाया लेकिन निजात नहीं मिली। परिवारीजनों के मुताबिक असहनीय पेट दर्द से वह अक्सर तड़पता रहता था।
सोमवार रात को भी हुसैनी को पेट दर्द शुरू हुआ था। वह घर के बाहर ही लेटा था।
घर वालों के सो जाने के बाद हुसैनी ने पास स्थित अहाते की बड़ेर से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव लटकता देख थाने पर सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष एके यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।