फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   nine kg charas seized , two arrested

घर से नौ किलो चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी की स्पेशल टीम ने दबिश देकर सीमा से सटे खैरनिया गांव निवासी एक ग्रामीण के घर से चरस की खेप बरामद की है।
विज्ञापन


ये नेपाल से लाई गई थी और दिल्ली पहुंचाया जाना था। इस मामले में दो युवकों को दबोचा गया है। बरामद चरस को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।   

सोमवार को नेपाल से भारी मात्रा में चरस की खेप लाये जाने की सूचना एसएसबी के अधिकारियों को मिली। इस पर रुपईडीहा एसएसबी आउटपोस्ट के असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश बहादुर ने एसआई हीरा सिंह की अगुवाई में विशेष टीम गठित की। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के खैरनिया गांव में रज्जब अली के घर पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन


यहां पर तलाशी के दौरान बोरी में छिपाकर रखी गई नौ किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस को कब्जे में लेकर एसएसबी की टीम ने रज्जब के साथ ही उसके सहयोगी बदलूराम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि बरामद चरस को सीज कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है जबकि मादक द्रव्यों की तस्करी के मामले में बदलूराम और रज्जब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने नेपाल से लाई गई चरस की खेप को दिल्ली ले जाए जाने की बात स्वीकार की है। वहां पर यह खेप लोगों को बेची जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed