फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   newly married burnt for dowry

साइकिल और घड़ी न मिलने पर बहू को जलाया

Sat, 26 Dec 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 26 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। महादेवा सलारपुर गांव निवासी एक विवाहिता को उसके ससुरालीजनों ने जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने ससुरालीजनों पर साइकिल, घड़ी व बाजा देहज में मांगने व बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटुहर गांव निवासी शांति देवी ने बेटी संजू (25) का विवाह इसी वर्ष अप्रैल में रिसिया के महादेवा सलारपुर गांव निवासी तिवारीलाल के साथ किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया है। संजू करीब 90 फीसदी झुलसी है, जिससे हालत गंभीर बनी है।

सूचना पाकर पहुंची पीड़िता की मां शांति देवी ने ससुरालीजनों ने साइकिल, घड़ी व बाजा दहेज में मांगने का आरोप लगाया। बताया कि इसकी खातिर अक्सर बेटी को ताने सुनने पड़ते थे। विरोध करने पर उसे मारा पीटा जाता था। मां शांति देवी ने सास, ससुर को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed