{"_id":"f823fff65ba99d327033a8fcbcfdeb6b","slug":"murder-of-two-ladies-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो महिलाओं का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए दो महिलाओं का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। जिले के दो इलाकों में शनिवार को दहेज के लिए दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया। पयागपुर के नेजाभार गांव में डेढ़ लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता की हत्या के बाद ससुरालीजनों ने उसकी डेढ़ साल की बेटी भी लापता कर दी है।
इस मामले में पूर्व में दोनों परिवारों के बीच तीन बार पंचायत भी हो चुकी है। पयागपुर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, रिसिया पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नेजाभार के मजरा गोपारा गांव निवासी रज्जो देवी (25) पत्नी मोहन को ससुराल के लोग डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर पांच साल से परेशान कर रहे थे। रज्जो देवी ने अपने मायके में कई बार खबर की।
विज्ञापन
रज्जो के पिता मंशाराम निवासी हरदाही विशेश्वरगंज ने इस मामले में बेटी के ससुरालीजनों के साथ तीन बार पंचायत की। पैसे का इंतजाम होते ही डिमांड पूरी करने को कहा लेकिन आश्वासन के बाद भी रज्जो का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
मंशाराम ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार रात नेजाभार के ग्राम प्रधान संसारमणि ने बेटी के फांसी लगाने की जानकारी दी। इस पर मंशाराम परिवारीजनों के साथ देर रात बेटी के ससुराल पहुंचे तो शव आंगन में पड़ा था। चोटों के निशान थे। लग रहा था कि रज्जो की पिटाई कर उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है।
मृतका के पिता का कहना है कि बेटी की डेढ़ वर्षीय पुत्री को भी ससुराल के लोगों ने लापता कर दिया है। मंशाराम की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने गांव पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि मंशाराम की तहरीर पर रज्जो के पति मोहन, ससुर संतराम, देवर बाबू, सास और एक नाबालिग देवर के खिलाफ धारा 498 ए, 304बी, व दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसओ ने कहा कि मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा।
उधर, रिसिया के शेखापुर गांव निवासी मुंशरिफ ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन पतलूमा बेगम का विवाह पांच वर्ष पूर्व पसियनपुरवा गांव निवासी सहाबुल के साथ किया था। तब से कम दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था।
दहेज के लिए रात में ससुराल के लोगों ने बहन को पीट कर मार डाला। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मौत का कारण संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू करेंगे।