{"_id":"a029b7c1502c5ab82c3c69cdecfc8f94","slug":"murder-of-accountant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी के मुनीम की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसायी के मुनीम की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 02 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा/रुपईडीहा। नेपाल के सराफा व्यवसायी के मुनीम को व्यवसायी का चालक शुक्रवार सुबह जरूरी बात कहकर साथ में लखीमपुर ले गया था लेकिन देर रात तक न तो चालक लौटा न ही मुनीम।
देर रात मुनीम का शव बहराइच-लखीमपुर सीमा पर सर्रा मुंदरी गांव के पास बरामद हुआ। गले पर दबाव के निशान होने से गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
मुनीम के पिता ने चालक पर हत्या कर कर शव फेंकने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक फरार है।
विज्ञापन
रुपईडीहा कस्बा निवासी गोकरन उर्फ गोलू (28) पुत्र मिश्रीलाल नेपाल में बांके जिले के सराफा व्यवसायी काली प्रसाद पोरवाल के यहां मुनीम के पद पर तैनात था। गोकरन के पिता मिश्रीलाल सीमांत इंटर कॉलेज में शिक्षणेत्तर कर्मी हैं।
प्रतिदिन की तरह नेपाल जाने के लिए शुक्रवार सुबह गोकरन घर से निकला। साथ में उसने पिता का टिफिन लिया। टिफिन को लेकर जब वह विद्यालय पहुंचा तभी सराफा व्यवसायी का चालक मुरली भी मौके पर पहुंच गया।
उसने व्यवसाय के सिलसिले में जरूरी बात कहकर गोकरन को लखीमपुर चलने को कहा। गोकरन नेपाल न जाकर मुरली के साथ निकल गया लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की।
नेपाल में पता करने पर जानकारी मिली कि गोकरन काम पर नहीं गया है। व्यवसायी काली प्रसाद ने भी उसके बारे में जानकारी होने से इंकार किया। गोकरन का मोबाइल भी स्विच ऑफ बताता रहा।
मुरली का मोबाइल नंबर लेकर परिवार के लोगों ने कॉल किया तो मुरली ने अपने लखीमपुर होने की बात कही। गोकरन के बारे में बात करने में वह आनाकानी करता रहा। देर रात मोतीपुर पुलिस को बहराइच-लखीमपुर सीमा पर सर्रा मुंदरी गांव के निकट युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली।
थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान मुनीम गोकरन के रूप में हुई। सूचना जब घर पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। रात में ही पिता मिश्रीलाल ने मोतीपुर पहुंचकर मुरली पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मिश्रीलाल का कहना है कि उसके बेटे के कामकाज से मुरली खुन्नस रखता था। कई बार गोकरन ने इसकी चर्चा भी की थी। इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है।
उधर, थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा का कहना है कि पिता ने तहरीर दी है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शव पर कई जगह हैं चोटों के निशान
सर्रा मुंदरी गांव के निकट शव पड़े होने की सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो गोकरन की लाश पर कई जगह चोटों के निशान मिले। गले पर दबाव का भी चिह्न था। सिर और नाक से खून बह रहा था, जिससे लग रहा था कि उसकी पिटाई की गई। इसके बाद गला दाबकर हत्या कर दी गई।