फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   mother killed her son

बेटे का गला रेत मां ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 17 Oct 2015 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 17 Oct 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम इंदिरा नगर विशुनापुर निवासी एक मंदबुद्धि महिला ने शनिवार को अपने दो साल के बेटे का गला रेत दिया। इसके बाद खुद की भी जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। जब लोग घर में पहुंचे तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी जबकि मां मरणासन्न थी। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इंदिरा नगर विशुनापुर निवासी जरीना (37) पुत्री जमील की शादी गोंडा जिले के रेनाहे गांव में मुस्तफा से हुई थी। परिवारीजनों के अनुसार जरीना मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। इसी कारण वह अपने मायके में भाई नईम के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम उसका भाई और परिवार के अन्य सदस्य घर में नहीं थे। इसी बीच जरीना ने अपने दो वर्षीय मासूम बेटे फैजान का धारदार हथियार से गला रेत दिया। जरीना ने अपना भी गला काटने की कोशिश की।

देर शाम जब परिवारीजन घर में पहुंचे तो चारों तरफ खून फैला देख सबके होश उड़ गए। जरीना के गले से खूब बह रहा था। वह बेहोश मिली, जबकि फैजान की सांसें थम चुकी थीं।

घरवाले जरीना को लेकर सीएचसी इकौना पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष इकौना अवध नारायण यादव ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है।


 महिला के विक्षिप्त होने की बात सामने आई है। परिवारीजन इसी कारण हमले की बात कह रहे हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। उसकी हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed