फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Members of the Antrjnpdiy gang were arrested

अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 08 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने मटिहा मोड़ के पास से अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। इनके कब्जे से 3.5 किलो चरस बरामद हुई है। तीनों को पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाशों के ऊपर कई जिलों में मुकदमे दर्ज थे। इसमें एक बदमाश पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन


मोतीपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन खां और स्वाट टीम प्रभारी संजय दूबे को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में कुछ शातिर बदमाश घटनाओं को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोतीपुर से गायघाट जाने वाले मार्ग पर पहुंचकर मटिहा मोड़ के निकट छापेमारी की।
विज्ञापन


जिसमें पुलिस ने पयागपुर थाना क्षेत्र के बबया गांव निवासी भोंदू उर्फ अजय, बबया के ही पप्पू और लोनियनपुरवा सुहेलवा निवासी अमरजीत उर्फ पंडित को धर दबोचा गया। इनके कब्जे से 3.5 किलोग्राम चरस बरामद हुई। थानाध्यक्ष यासीन खां ने बताया कि भोंदू उर्फ अजय काफी शातिर बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके खिलाफ रिसिया, रामगांव, नानपारा, पयागपुर, बस्ती, गोरखपुर आदि जनपदों में केस दर्ज हैं। वह इन दिनों नेपाल के कोहलपुर में छिपकर रहता था। उसके ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित था। इसके दोनों साथियों के खिलाफ भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed