{"_id":"85c19a58a71af385b84747bb085fce21","slug":"man-killed-his-wife-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का गला काट निकाल लीं आंखें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का गला काट निकाल लीं आंखें
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर/खुटेहना। अवैध संबंधों के शक में शुक्रवार रात ग्राम सीतारामपुरवा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए डंडे के चेहरे को कूंचकर आंखें निकाल लीं।
रात में जब वह गन्ने के खेत में पत्नी की लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहा था तभी ग्रामीणों को भनक लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकटा के सीतारामपुरवा गांव निवासी दुजई अपनी पत्नी ननकई पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। गुरुवार रात दुजई का बहनोई गोपारा निवासी सुखराम उसके घर आया था। रात भर घर पर रुकने के बाद शुक्रवार सुबह सुखराम गांव चला गया।
विज्ञापन
सुखराम और ननकई के संबंधों को लेकर दुजई ने पत्नी से विवाद किया। इसी खुन्नस में शाम में दुजई, ननकई को बहाने से घर के पीछे बुला ले गया। यहां धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। उसकी क्रूरता यहीं नहीं रुकी। पहचान मिटाने के लिए डंडे से पीट-पीटकर चेहरा बिगाड़ दिया फिर आंखें भी निकाल लीं।
फिर शव को लेकर गन्ने के खेत में पहुंच गया। दुजई के संदिग्ध गतिविधियों की भनक गांव के लोगों को लगी तो उन्होंने थाने पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर दुजई को पत्नी की लाश के साथ पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीभत्स तरीके से शव को क्षत-विक्षत किया गया है।
मृतका के भाई गोबेपुरवा ककरहा निवासी रामहेत ने दुजई को नामजद करते हुए तहरीर दी है, जिसमें उसने ननकई पर दुजई द्वारा अवैध संबंधों का शक करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
फरार है बहनोई
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि घटना की रात गोपारा गांव निवासी सुखराम उसके घर पर रुका था। ऐसे में कहीं न कहीं हत्या के पीछे उसकी भी संलिप्तता हो सकती है। सुखराम से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह घटना के बाद से फरार है।