{"_id":"bd0c34b01eb52c5d6466a66dd14d897f","slug":"man-gave-poison-to-wife-and-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बच्चों को खाने में दिया जहर, खुद भी खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और बच्चों को खाने में दिया जहर, खुद भी खाया
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। पत्नी से विवाद पर भूपगंज निवासी एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर खुद भी खा लिया।
घर वालों ने चारों को सीएचसी पयागपुर पहुंचाया, जहां से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्नी और बच्चों की हालत में सुधार है।
पयागपुर के भूपगंज बाजार निवासी अनिल कुमार गुप्ता (30) की पान व परचून की दुकान है। लेकिन, कई महीनों से यह दुकान बंद है।
दुकान को फिर से खोलने की बात को लेकर शनिवार सुबह अनिल और उसकी पत्नी रानी (25) के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि अनिल ने नशे में खुदकुशी की मंशा से विषाक्त पी लिया। इसके बाद खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के आधा घंटे बाद पत्नी रानी, बेटा आदर्श (8) व बेटी शिखा (7) को उल्टी, पेट दर्द व बेचैनी शुरू हो गई।
अनिल की हालत भी बिगड़ गई। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। काफी पूछताछ पर अनिल ने परिवार वालों के सामने सभी को विषाक्त खिला देने और खुद भी खाने की बात स्वीकारी। तत्काल सभी को पयागपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से अनिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।