फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man died in an accident, one injured

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Tue, 20 Oct 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 20 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। दुर्गाष्टमी पर मंगलवार को शक्तिपीठ देवी पाटन जा रहा मोटर साइकिल सवार बौद्ध परिपथ स्थित एकघरवा के पास ट्रक से टकरा गया। इसमें मोटर साइकिल सवार दो लोगों को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


उन्हें गिलौला सीएचसी से बहराइच रेफर किया गया था। बहराइच ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कटहा निवासी राजेश कुमार तिवारी (35) पुत्र सुरेंद्रनाथ तिवारी नवरात्र का व्रत था। मंगलवार को राजेश बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवी पाटन दर्शन को जा रहा था। इस दौरान उसके साथ मोटर साइकिल पर गांव का ही मंशाराम (40) पुत्र मालिकराम भी था।
विज्ञापन


जैसे ही वह थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव के निकट पहुंचा। तभी एक पिकप को ओवरटेक करने के चक्कर में राजेश की मोटर साइकिल सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर तेज होने के कारण दोनों मोटर साइकिल सहित दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस द्वारा एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर होने के कारण राजेश व मंशाराम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।


बहराइच ले जाते समय रास्ते में राजेश की मौत हो गई। जबकि मंशाराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर रुके बिना वाहन सहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed