फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lying next to the DIG's car, will be recorded case

डीआईजी की गाड़ी के आगे लेट जाना, दर्ज हो जाएगा केस

Thu, 01 Sep 2016 01:08 AM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lying next to the DIG's car, will be recorded case
- फोटो : demo pic
उर्वरक व्यवसायी व मुनीम को अगवा करने का प्रयास और असलहा प्रदर्शन के मामले में दरगाह पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। एसओ हमलावर के अनपढ़ होने और बुलाकर समझाने की बात कह रहे हैं। बुधवार को व्यापारी फिर थाने पर पहुंचा तो एसओ ने डीआईजी की गाड़ी के आगे लेट जाने पर केस दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन


एएसपी नगर ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को शपथपत्र भेजा है। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कल्पीपारा बाईपास चौराहा निवासी उर्वरक व्यवसायी रमेश चंद्र गुप्ता पर 24 अगस्त को कटाहीघाट बस स्टैंड के पास हमला हुआ था।
विज्ञापन


हमलावरों ने व्यवसायी और मुनीम को अगवा करने का प्रयास भी किया था। व्यवसायी ने दरगाह थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी को घटना से अवगत कराया था। मंगलवार शाम को व्यवसायी केस दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचा तो प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने कहा कि हमलवार अनपढ़ है, बुलवाकर समझा देंगे, केस नहीं दर्ज कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने एसएसपी नगर को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। बुधवार सुबह व्यवसायी थाने पहुंचा तो एसओ ने कहा कि डीआईजी आएंगे उनकी गाड़ी के आगे लेट जाना केस दर्ज हो जाएगा। व्यवसायी ने एसओ से हुई वार्ता और अधिकारियों के आश्वासन का जिक्र करते हुए डीआईजी, आईजी और डीजीपी को पत्र भेजा है। 

एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में आया है। व्यापारी की शिकायत पर एसओ दरगाह को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 


दरगाह थाना प्रभारी निरीक्षक एस के त्रिपाठी ने बताया कि हमले की जांच हल्का दरोगा रामनरायन सिंह कर रहे हैं। मैने सिर्फ मिल बैठकर मामले को सुलझाने की बात कही है। जांच के बाद मामले में  कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed