{"_id":"71234742f1bc0ed72b33b368fad6f43a","slug":"loot-in-mobile-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल खरीदने आए और तोड़फोड़ कर लूट ली नगदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल खरीदने आए और तोड़फोड़ कर लूट ली नगदी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। एक शॉप पर गुरुवार रात मोबाइल खरीदने पहुंचे कुछ लोगों ने दुकानदार को पीटकर तोड़फोड़ की और सात हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
कैसरगंज कस्बे में आलोक कुमार की मोबाइल शॉप है। आलोक का भाई सुशील सोनी गुरुवार रात जब दुकान पर बैठा था तो लगभग 9:30 बजे के मोहल्ला चिकवा निवासी आबिद अली, भल्लर, मेराज और लूले मोबाइल खरीदने पहुंचे।
सभी ने 1200 कीमत का मोबाइल दिखाने को कहा। सुशील का कहना है कि उसने कई कंपनियों के मोबाइल दिखाए तो 1200 के मोबाइल को 800 रुपये में देने की जिद आबिद ने शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुशील ने इतने में मोबाइल देने से मना किया तो सभी ने अपशब्द कहे। सुशील के विरोध पर खरीददारों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। तेज आवाज सुनकर आलोक बीच बचाव करने पहुंचे तो आबिद व उनके सहयोगियों ने हाथापाई की।
इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ करते हुए कैश काउंटर से सात हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल सेट भी उठा लिये। दोनों भाइयों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद चारों आरोपियाें को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।