फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   loot from businessman

मवेशी व्यवसायी को गोली मारकर लूटा

Wed, 04 Nov 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 04 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। बेड़नापुर के साप्ताहिक बाजार से बुधवार रात घर लौट रहे मवेशी व्यवसायी पर बेलहा-बेहरौली तटबंध के पास बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


व्यवसायी के शोर मचाने पर एक बदमाश ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया और व्यवसायी का नगदी भरा बैग लेकर सभी भाग निकले। व्यवसायी को गंभीर हालत में सीएचसी महसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की है।

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरेठी गुरुदत्तसिंहपुरवा गांव निवासी नाल सिंह (55) पुत्र हाकिम सिंह मवेशी की खरीद फरोख्त का व्यवसाय करते हैं।

इसी सिलसिले में नाल सिंह बुधवार को बेड़नापुर में लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में मवेशी खरीदने गए थे। देर शाम तक मवेशी का सौदा तय न होने पर वह बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव से एक किलोमीटर पहले बेलहा-बेहरौली तटबंध के पास झाड़ियों में छिपे बैठे चार नकाबपोश  बदमाशों ने रस्सा लगाकर मवेशी व्यवसायी नाल सिंह को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके रुकते ही एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगाकर तलाशी लेनी शुरू कर दी। नाल सिंह ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उन्हें पीट दिया। नाल सिंह और बदमाशों के बीच हाथापाई हुई।

इसी दौरान व्यवसायी ने शोर मचा दिया तो एक बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया। इसके बाद चारों बदमाश नाल सिंह के पास मौजूद 53 हजार रुपये से भरा बैग, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर भाग निकले।


आधे घंटे बाद मौके से गुजरे राहगीरों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने नाल सिंह को महसी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रक्तस्राव अधिक होता देख डॉक्टरों ने व्यवसायी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed