{"_id":"1e39b9d190a84c1a82ba4e8ccf23ab26","slug":"loot-from-businessman-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर कैश काउंटर से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर कैश काउंटर से 50 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। एक हार्डवेयर की दुकान पर बुधवार शाम सामान खरीदने के बहाने तीन युवकों ने तमंचे के बल पर कैश काउंटर से 50 हजार रुपये लूट लिए।
दुकानदार के शोर मचाने पर जब तक लोग दौड़े बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मौके की जांच की हैं।
मोतीपुर के मिहींपुरवा मुख्य बाजार निवासी केशवराम मदेशिया की हार्डवेयर की दुकान कस्बे में पश्चिमी बस स्टैंड के पास है।
बुधवार शाम चार बजे के आसपास केशवराम दुकान पर बैठे थे तभी बाइक सवार तीन युवक उनकी दुकान पहुंचे। एक युवक बाइक स्टार्ट किए सड़क पर खड़ा था, जबकि दो लोग केशवराम के पास आ गए। दोनों ने पेंट का डिब्बा मांगा।
जब केशवराम पेंट निकालने लगे तभी युवक ने उनके कैश काउंटर से 50 हजार रुपये निकाल लिए। केशवराम ने विरोध किया तो बदमाश उन पर कट्टा तान दिया और धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर भाग निकले।