फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   License cancelled of two petrol pumps

सीज दो पट्रोल पंपों का लाइसेंस निरस्त

Wed, 05 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
License cancelled of two petrol pumps
प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद जिले के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी हुई थी। दो पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर पेट्रोल का वितरण होता मिला। एक पेट्रोल पंप पर प्रति लीटर 50 मिलीलीटर की घटतौली की जा रही थी।
विज्ञापन


इस मामले में तीनों पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पेट्रोलियम संस्थान को पत्र लिखे गए। जिला पूर्ति कार्यालय के पेट्रोलियम पदार्थ प्रभारी रूपेश जैन ने बताया कि चिप लगाकर दो पंपों पर पेट्रोल का वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन


इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अब दोनों पेट्रोल पंपों मोतीपुर थाना अंतर्गत कुड़वा में स्थित मोदी पेट्रोल पंप और विशेश्वरगंज में स्थित स्वदेश फीलिंग स्टेशन का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 14 विकासखंडों में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के लिए 70 पेट्रोल पंप हैं। माह भर पूर्व लखनऊ में चिप लगाकर पेट्रोल वितरण का खुलासा होने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में अभियान चलाकर सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे।


उसके तहत अब तक 70 में से 68 पेट्रोल पंपों की जांच हुई है। बहराइच शहर में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित बहराइच पेट्रोलियम पर प्रति लीटर 50 मिलीलीटर घटतौली की पुष्टि जांच में हुई थी। इस पर बांट-माप विभाग को कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही कंपनी को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed