{"_id":"159b8b25654f925c5ed23b81bb21c0b8","slug":"lekhpal-ruckused-in-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत लेखपाल ने बैंक में किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत लेखपाल ने बैंक में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में शुक्रवार को नशे की हालत में एक लेखपाल ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल को हिरासत में लेकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। हालांकि बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में शुक्रवार सुबह बैंक कर्मी काम कर रहे थे। इसी बीच कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम जगतापुर निवासी राजबख्श सिंह पुत्र उदयराज सिंह बैंक में पहुंच गया।
वह वर्तमान समय में कैसरगंज तहसील के ग्राम भखरौली में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। वह शराब के नशे में धुत्त था। उसने मोहम्मद शफीक प्रबंधक परिचालन इलाहाबाद बैंक से अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगी।
विज्ञापन
जिस पर उन्होंने कुछ समय इंतजार करने को कहा। इसे लेकर लेखपाल ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान बैंक के सुरक्षाकर्मी ने लेखपाल को बंदूक की बट से मारकर पीछे ढकेलने का प्रयास किया।
जिस पर वह शीशे के गेट से टकरा गया। गेट टूटकर चकनाचूर हो गया। पुलिस ने लेखपाल को हिरासत में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसमें नशे में होने की पुष्टि हुई।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि लेखपाल को धारा 34 के तहत चालान करते हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।