फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lekhpal hit SOC in bahraich

बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को लेखपाल ने पीटा

Fri, 19 Jun 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 19 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी विभाग के कार्यालय में तैनात लेखपाल ने शुक्रवार देर रात बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को पीट दिया। जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलिया के रसड़ा गोपालपुर निवासी रमेश यादव जिले के चकबंदी कार्यालय में लेखपाल हैं। शुक्रवार देर शाम वह चकबंदी का काम कर रहे थे, इसी दौरान बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी श्रीप्रकाश राय ने अभिलेखों के मामले में पूछताछ की। इसी बात पर लेखपाल उग्र हो गए। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी के साथ कहासुनी हुई। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी राय का कहना है कि लेखपाल ने जानमाल की धमकी देकर मारपीट की। इस मामले में अधिकारी राय की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने लेखपाल रमेश यादव के खिलाफ धारा 353, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आरके वर्मा का कहना है कि लेखपाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed