फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   lab technician took charges for blood screening

जिला अस्पताल बहराइच में खून जांच के लिए वसूली

Tue, 14 Jul 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 14 Jul 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। मुफ्त जांच-मुफ्त इलाज, मुख्यमंत्री का यह दावा सरकारी अस्पतालों में बेमानी है। ताजा मामला बहराइच जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का है।
विज्ञापन


यहां जांच के नाम पर मरीजों को लूटा जा रहा है। मंगलवार को खून जांच कराने पहुंचे एक मरीज से लैब टेक्नीशियन ने सौ रुपये वसूल लिए।

यह मामला जब सीएमएस तक पहुंचा तो उन्होंने रुपये वापस कराए। स्पष्टीकरण तलब किया है। 

प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी में सौ प्रकार की जांचें मुफ्त कर दी हैं लेकिन यह व्यवस्था जिला अस्पताल में सिर्फ कागजों पर लागू है।

 मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्रा बाजार निवासी राजू जायसवाल (26) को कमजोरी व पेट दर्द की समस्या थी।

इस पर उसने मंगलवार को जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन व चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. अशरफ हुसैन से परामर्श लिया।

डॉ. हुसैन ने खून जांच कराने की सलाह दी। राजू जब पैथोलॉजी पहुंचा तो लैब टेक्नीशियन (एलटी) रवि त्रिपाठी मिले। उन्होंने पहले तो ऊपर से नीचे तक राजूू को घूरा, इसके बाद जांच का शुल्क सौ रुपये बताया।
विज्ञापन


राजू ने भी सौ रुपये दे दिए लेकिन रवि ने कोई रसीद नहीं दी। इस पर राजू को शक हुआ तो वह इसकी शिकायत करने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय के कार्यालय पहुंचा लेकिन सीएमएस नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह राउंड पर निकले थे। इसकी भनक जब मीडियाकर्मियों को लगी तो सीएमएस डॉ. पांडेय हरकत में आ गए।

उन्होंने लैब टेक्नीशियन को फटकार लगाते हुए लिए रुपये वापस कराए। सीएमएस ने एलटी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed