{"_id":"587a56824f1c1b922bbaab87","slug":"inspection-of-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम व एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
डीएम, एसपी व अन्य अफसरों ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों की सघन चेकिंग की लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम अभय, एसपी सालिकराम वर्मा, एडीएम विद्याशंकर सिंह व अन्य अफसरों ने जेल का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने कई बैरकों की तलाशी ली। बंदियों के बैग व अन्य सामान खंगाले लेकिन इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ललित मोहन पांडेय, जेलर एसके सिंह, डिप्टी जेलर रवींद्र सरोज, नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।