{"_id":"5c732d01b7ee91cae2734413c7f69c92","slug":"hunter-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूकर संग शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली सूकर संग शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत जमुनिहा कारीकोट गांव के पास शिकारियों ने रात में एक जंगली सूकर का शिकार कर लिया।
अन्य दुर्लभ वन्यजीवों का भी शिकार करने की फिराक में जब शिकारी थे तभी वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को दबोच लिया, जबकि तीन भाग निकले। मौके से मृत सूकर, शिकारी कुत्ता व शिकार में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ है।
सामान सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। भागे शिकारियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मानसून सत्र होने के चलते कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के आसपास स्थानीय शिकारी सक्रिय हैं। बुधवार रात कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बीट अंतर्गत जमुनिहा कारीकोट गांव के निकट कुछ शिकारी जाल लगाए हुए थे। इसकी सूचना रेंज कार्यालय के अधिकारियों को मिली।
वन क्षेत्राधिकारी जेएन सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। लेकिन तब तक शिकारी एक जंगली सूकर का शिकार कर चुके थे।
भनक लगने पर तीन शिकारी मौके से भाग निकले जबकि जमुनिहा निवासी शमशेर पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकार में प्रयुक्त एक कुत्ता, जाल व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। उसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेंजर ने बताया कि पकड़े गए शमशेर से पूछताछ के आधार पर अन्य तीन शिकारियों की पहचान हुई है। इनमें संदीप, ढोढ़े और रमेश शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ रेंज केस दर्ज किया गया है।