{"_id":"572234234f1c1b1a5fa9266f","slug":"headmaster-beated-beo-case-on-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर ने साथियों संग बीईओ को पीटा, 10 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेडमास्टर ने साथियों संग बीईओ को पीटा, 10 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। क्षेत्र के स्कूलों का मुआयना कर लौट रहे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पर बुधवार शाम एक प्रधानाध्यापक ने अपने सहयोगियों संग हमला कर दिया। बीईओ के पीठ, चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आई है।
देर रात आरोपी प्रधानाध्यापक समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए 10 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। हमले का कारण प्रधानाध्यापक को एनपीआरसी पद से हटाना बताया जा रहा है।
मिहींपुरवा के खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव बुधवार दोपहर अपनी बाइक से क्षेत्र के स्कूलों का मुआयना करने निकले। नेपाल सीमा से सटे स्कूलों का निरीक्षण कर शाम पांच बजे जब वह ब्लॉक मुख्यालय लौट रहे थे तभी मटेही गांव के पास गोपाल नामक युवक ने आवाज देकर बीईओ को रोक लिया।
विज्ञापन
फिर स्कूलों के संचालन के मामले में बातचीत करने लगा। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय मटेही कला का प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, अपने सहयोगी मनोज कुमार व अन्य सात लोगों के साथ मौके पर आ धमका। सभी ने मिलकर खंड शिक्षा अधिकारी की पिटाई कर दी।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। जंगली इलाका होने के कारण मोबाइल से नेटवर्क गायब था, जिसके कारण बीईओ किसी भी अफसर को सूचना नहीं दे सके।
गांव के लोग रात करीब दस बजे खंड शिक्षा अधिकारी को लेकर मिहींपुरवा सीएचसी पहुंचे। यहां उपचार के बाद देर रात बीईओ ने थाने पहुंचकर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, उनके सहयोगी मनोज कुमार और गोपाल को नामजद करते हुए सात अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी शिक्षक और उसके सहयोगियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पहले भी धमकी दे चुका था विनोद
खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मटेही कला में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक विनोद की तैनाती क्षेत्र के न्याय पंचायत समन्वयक के पद पर थी। लेकिन, कार्य व्यवहार ठीक न होने के चलते और विद्यालय में निरंतर अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें एनपीआरसी के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया। इसके चलते विनोद रंजिश रखने लगा। आए दिन धमकी देता था। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि उसी के चलते शिक्षक ने सहयोगियों के साथ हमला किया।
बीएसए ने शुरू की विभागीय जांच
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि शिक्षक विनोद का कृत्य काफी निदंनीय है। उसके खिलाफ शीघ्र ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।